सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड की वार्षिक बजट बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष एदल सिंह कंसाना जी ने की। इस अवसर पर मंडी बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बैठक में सचिव निशांत बरबड़े, आयुक्त सह प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम, जॉइंट कमिश्नर सहकारिता देवेंद्र पी सिंह, मंडी बोर्ड सदस्य अरुण सोनी ऑनलाइन जुड़कर अपनी टिप्पणियां और सुझाव साझा किए।
बैठक में कृषि विकास, किसान कल्याण और मंडी बोर्ड की वित्तीय स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर प्रबंध संचालक अनुराग सक्सेना, अपर संचालक आर आर अहिरवार, अधीक्षण यंत्री मधुकर पवार और भारत भूषण सिंह चौधरी ने बजट के प्रस्तावों पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। सहायक संचालक योगेश नागले और अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भी अपने सुझाव साझा किए।

बैठक में मुख्य रूप से किसानों के कल्याण, मंडियों में सुधार, बजट आवंटन और कृषि विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। अधिकारियों ने आगामी वित्त वर्ष में प्रभावी कार्यान्वयन के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।
कुल मिलाकर, यह बैठक मंडी बोर्ड की वित्तीय योजनाओं और किसानों के हित में कृषि विकास को मजबूती देने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।