सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई। अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के क्लाइमेक्स को लेकर स्क्रीनराइटर आमिल कीयान खान ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी को अंतिम रूप देने से पहले उन्होंने 100 से ज्यादा ड्राफ्ट तैयार किए थे। कई बार नए बदलाव करने के कारण उनके पास ‘फाइनल’, ‘फाइनल 2’, ‘फाइनल फाइनल’ जैसे नामों वाली कई फाइलें जमा हो गई थीं। आमिल के मुताबिक, तीसरी फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऐसी नई कहानी तैयार करना थी, जो ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की मूल पहचान को बनाए रखते हुए दर्शकों को नया अनुभव दे। कहानी में परिवार, भावनाओं, हास्य, ड्रामा और रोमांच के बीच संतुलन बनाने पर खास ध्यान दिया गया।
फिल्म के क्लाइमेक्स को लीक होने से बचाने के लिए निर्माताओं ने भी बेहद गोपनीयता बरती। आमिल ने बताया कि फिल्म के ज्यादातर कलाकारों और तकनीकी दल को भी क्लाइमेक्स की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। अलग-अलग विभागों को केवल उतनी ही जानकारी दी जाती थी, जितनी उनके हिस्से के काम के लिए जरूरी थी। राइटर ने यह भी बताया कि उनके दोस्त, रिश्तेदार और फिल्म से जुड़े कुछ कलाकार व कर्मचारी क्लाइमेक्स जानने के लिए उन्हें रिश्वत देने तक की कोशिश करते थे। हालांकि, उन्होंने किसी के साथ कहानी साझा नहीं की और निर्माताओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #100 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अजय #वगन