सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। शुक्रवार को सारई में आयोजित महिला सशक्तिकरण और आदिवासी गौरव सम्मेलन में सीएम ने लाडली बहन योजना की सहायता राशि में बढ़ोतरी का ऐलान किया। दिवाली के बाद से इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह ₹1500 की राशि दी जाएगी, जबकि अभी तक ₹1250 प्रति माह मिलते हैं।

इसके अतिरिक्त, रक्षाबंधन के अवसर पर लाभार्थी महिलाओं को ₹250 का अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक मजबूती और स्वावलंबन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष बजट का भी प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, कुल ₹27,147 करोड़ का बजट तय किया गया है, जिसमें से ₹18,699 करोड़ केवल लाडली बहन योजना के लिए होंगे।

लाडली लक्ष्मी योजना का भी उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 51 लाख बेटियों को ₹672 करोड़ की सहायता दी जा चुकी है।

सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा, जिससे लोकतंत्र में उनकी भागीदारी और सशक्त होगी। यह घोषणाएं महिलाओं के जीवन में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं।

#लाड़ली_बहना_योजना #मोहन_सरकार #महिलाओं_को_तोहफा #सम्मान_राशि #रक्षाबंधन_बोनस #मध्यप्रदेश_योजना #महिला_सशक्तिकरण