सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मोदी ने विनायक मंदिर में पूजा की, जनसेवा के 25 साल पूरे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश से देशवासियों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि विघ्नहर्ता की कृपा से देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद संभाला और लगातार तीन कार्यकाल पूरे किए। इस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे किए हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक गतिविधियों पर जोर दिया गया है। दिल्ली में भी प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आज दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान सेवा यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों के साथ संवाद का कार्यक्रम है। देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भी प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को चिह्नित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #जनस #एनएन #टवर #आईट #सरक #अवसर #नगर #मदनव