सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली,  :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक हुई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘मोदी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें 2 किसानों और फूड सेक्टर से जुड़े हैं। वहीं चार फैसले नॉर्थ-ईस्टर्न सेक्टर में रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए हैं।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना का बजट बढ़ाकर 6520 रुपए कर दिया गया है। इससे किसानों को फूड प्रोसेसिंग में फायदा मिलेगा। वहीं, नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के लिए 2,000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इससे सहकारी समितियों (कोऑपरेटिव सोसाइटीज) को मजबूत किया जाएगा।

इसके अलावा, 4 रेलवे लाइनों के लिए 11,168 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इसमें इटारसी से नागपुर चौथी रेल लाइन के लिए 5,451 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं, अलुआबाड़ी रोड से न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे लाइन के लिए 1,786 करोड़, छत्रपति संभाजीनगर-परभानी रेलवे लाइन दोहरीकरण के लिए 2,179 करोड़ और डंगोआपोसी-करौली रेलवे लाइन के लिए 1,752 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मोदी कैबिनेट के 6 बड़े फैसले

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को मजबूत करना (₹2,000 करोड़)

प्रधानमंत्री कृषि संपदा योजना को मजबूत करना (₹6,520 करोड़)

इटारसी-नागपुर चौथी रेलवे लाइन (₹5,451 करोड़)

अलुआबाड़ी रोड-न्यू जलपाईगुड़ी तीसरी और चौथी रेलवे लाइन (₹1,786 करोड़)

छत्रपति संभाजीनगर-परभणी रेलवे लाइन दोहरीकरण (₹2,179 करोड़)

डांगोअपोसी-जारोली तीसरी और चौथी रेलवे लाइन (₹1,752 करोड़)

#मोदीकैबिनेट #रेलवेनिर्माण #किसानयोजना #सहकारितिविकास #इन्फ्रास्ट्रक्चर