सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 26 के बिशन खेड़ी में भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया।
वार्ड 26 के अंतर्गत बिशन खेड़ी के आंतरिक मार्गो एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 25 लाख की लागत से निर्माण कार्य होना है।


अपने संबोधन में विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 26 में अब तक लगभग 26 करोड़ के विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन हो चुका है, और कई निर्माण कार्य चल रहे हैं, और कई कार्य पूरे होकर लोगों को उनकी सुविधा भी मिल चुकी हैं, क्षेत्र के विकास के लिए हम योजनाबद्ध तरीके से कम कर रहे हैं क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है, और जल्दी ही कई बड़े योजनाओं का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।


मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं के संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जाएगी, हर वार्ड के लिए उसकी भौगोलिक स्थिति अनुसार कार्य किया जा रहे हैं, संपूर्ण क्षेत्र का विकास हो लोगों को मूलभूत की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं, आप सभी के सहयोग से हम अपनी संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की अग्रणी विधानसभा बनाएंगे।
हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की धनराशि की कमी नहीं होने दी जा रही है, और अतिरिक्त राशि देकर भी विकास योजनाओं को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। वार्ड 26 में निरंतर विकास कार्य किया जा रहे हैं।


बिशन खेड़ी में 23 लाख 26 हजार के विकास कार्यों का कार्यारंभ किया गया। इस राशि से क्षेत्र के आंतरिक मार्गो एवं नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। वार्ड 26 के बिशन खेड़ी गांव एवं नई बस्ती में निरंतर विकास के कार्य किया जा रहे हैं।


भूमि पूजन के अवसर पर माता शबरी मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैंया जोन अध्यक्ष एवं पार्षद आरती राजू अनेजा वरिष्ठ नेता गोरेलाल बड़गैंया वरिष्ठ नेता लीलेंद्र मारण पूर्व पार्षद मुकेश राय वरिष्ठ नेता आशुतोष तिवारी पंकज त्रिपाठी जयसिंह मारण रूपसिंह मारण सत्येंद्र नेगी अर्जुन यादव मुन्ना पुरी आशीष सिंगौर संतोष गुप्ता पुष्पराज सिंह बघेल रंजीत पटेल प्रदीप द्विवेदी रामनारायण द्विवेदी संजीव वर्मा सुधा सिंह माया यादव बलवंत पटेल कमल सिंह मीणा कमल सिंह मारण कमल सिंह यादव हरि मालवीय आलोक श्रीवास्तव पवन बथेलिया विक्रम सोनी प्रदीप द्विवेदी राहुल मारण सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#विधायकसबनानी #वार्ड26 #विकासकार्य #भोपालविकास #नगरविकास