विधायक सबनानी कर रहे समस्याओं का समाधान


सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा प्रतिदिन नगर निगम पीडब्ल्यूडी एवं एमपीईबी के अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है।
शनिवार को वार्ड 47 पंचशील नगर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, जनता से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए गए।
विधायक सबनानी द्वारा सुबह 7 बजे अधिकारियों के साथ पंचशील नगर की कई बस्तियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनता से अपील की गई कि वह साफ-सफाई और पानी बचाने में अपना सहयोग देकर स्वच्छ भोपाल अभियान में अपना योगदान दें।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय पूर्व पार्षद राजेश खटीक राजू कामले गंगाराम कुशवाहा रिंकू ठाकुर दीपक सेलके अशोक जैन पवन जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #सबन #समस #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #नसभ