कोलंबो। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ 14 जून से पल्लेकेले में शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के पहले दो एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलेंगे।

मिशेल के मिशेल स्टार्क की तरह ही अंगुली में चोट लगी है। मिशेल के अलावा सीन एबॉट भी चोटिल होने के कारण स्वदेश लौट गये हैं। वहीं टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास उपलब्ध हैं।

वहीं मार्नस लाबुस्चगने टी20 टीम से बाहर हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों सोमवार को कैंडी में प्रशिक्षण शुरू करेंगे हालांकि ट्रैविस हेड की टीम में वापसी की संभावना नहीं है क्योंकि वह हंबनटोटा में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ बने रहेंगे। वहीं अपने बच्चे के जन्म के लिए प्रमुख गेंदबाज एडम जम्पा स्वदेश गये हैं। इस कारण मिशेल स्वेपसन को स्पिनर एश्टन एगर के साथ खेलने का अवसर मिलेगा।