सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विजयादशमी के पावन अवसर पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विधि-विधान से शस्त्र-पूजन किया। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, आयुक्त भोपाल संभाग कर्मवीर शर्मा,पुलिस आयुक्त संजय कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशभर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र-पूजन की सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा तथा सुरक्षा बलों के शौर्य और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

विजयादशमी पर मंत्री सारंग ने भोपाल में शस्त्र-पूजन किया

भारतीय संस्कृति में विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन की परंपरा शक्ति के विवेकपूर्ण उपयोग, निर्बलों की रक्षा तथा धर्म एवं न्याय की स्थापना का संदेश देती है। यह परंपरा समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए सामर्थ्य के साथ कर्तव्यनिष्ठा, संयम और अनुशासन के महत्व को रेखांकित करती है। सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व नागरिकों को सामाजिक एकता, सद्भाव और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। शस्त्र-पूजन भारतीय सेना, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साहस और राष्ट्ररक्षा के संकल्प के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #दशम #एनएन #टवर #आईट #अवसर #सहक #भगव #विजयादशमीपरमंत्रीसारंग