सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : योगोत्सव 2026 में मंत्री सारंग ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
अच्छे राष्ट्र की शुरूआत हमारे स्वस्थ शरीर से होती है, राष्ट्र को स्वस्थ रखने की इकाई हम स्वंय है। यह विचार खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, मध्यप्रदेश शासन विश्वास कैलाश सारंग ने योगोउत्सव 2026 के गरिमामय आयोजन में प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं का सुबह-सुबह योग के लिए आना इस बात का प्रतीक है योग के प्रति लोगो का खास तौर पर महिलाओं का रूझान बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी महापौर मालती राय ने कहा कि महिलाओं के लिए योग सर्वश्रेष्ठ उत्तम स्वास्थ्य का बेहतर माध्यम है महिलाओ पर दोहरी जिम्मेदारी होती है यदि वे नियमित योग, ध्यान और प्रणायाम करती है तो अपने कर्तव्य का निर्वहान अच्छे से करती है। इसी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राद्यवेन्द्र शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश योग आयोग योग के प्राचार-प्रसार और लोगो को रोग मुक्त करने के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विधायक भगवान दास सबनानी जी ने बताया कि योग हर रोग की दवा है यदि हम प्रतिदिन योग करते है तो बहुत सारी बीमारियों से मुक्त हो जाते है योग हमारी भारतीय संस्कृति का आधार है जिसे पूरी दुनिया अपना रही है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष हरियाणा के पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी जी ने बताया कि योग की आवश्यकता प्रारंभ से रही है। सशक्त भारत के लिए स्वस्थ भारत की जरूरत है। सशक्त भारत बनाने के लिए महिलाओं का योगदान जरूरी है।
स्वागत उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंकेश सिंह ने कहा कि संपूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
योग को जन-जन तक पहुँचाने तथा इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज द्वारा बोट क्लब, भोपाल पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को योग के महत्व, उसके स्वास्थ्य लाभों तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

उन्होनें कहा कि इस कार्यक्रम में भोपाल शहर के 300 से अधिक प्रतिभागी सम्मलित हुए हैं। इस कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह के साथ जोरदार तैयारी की।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया जिसे महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सरस्वती टेवानी द्वारा उद्घोषित किया गया। साथ ही संगीतमय योग प्रस्तुति भी की गई। जिसे लोगों की बढ़ी सराहना मिली इस कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में बच्चे युवा महिलाए और बुजुर्ग सम्मलित हुए। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के लिए उपहार स्वरूप आकर्शक टी-शर्ट और स्वास्थ्यवर्धक स्ल्वपाहार भी दिया गया।
इस सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के डायरेक्टर हीरो ज्ञानचंदानी जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंकेश सिंह, समस्त स्टाफ एंव छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के आयोजन करते रहें।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंकेश सिंह जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि आगे भी इस तरह के सफल आयोजन महाविद्यालय द्वारा आयोजित होते रहेगें।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #2026 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #रखन #करत