मानसून पूर्व बाढ़ प्राकृतिक आपदा से पूर्व की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में मानसून पूर्व बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के पूर्व की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सभी संबंधित विभागों द्वारा बाढ़ आपदा के दौरान किए जाने वाले कार्यों और अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा उत्पन्न न हो इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियाँ पूरी कर लें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित या संवेदनशील क्षेत्रों का सीमांकन एवं सुरक्षा के इंतेजाम की तैयारियां समय रहते पूर्ण करें। अनुविभागीय तहसीलदार स्तर पर बाढ़ नियंत्रण समितियों का गठन एवं बैठक कर आपात स्थिति में क्षेत्र में प्रस्तावित राहत शिविरों का चिन्हांकन पेयजल एवं बिजली दवाईयां इत्यादि का पंजी संधारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस एवं होमगार्ड विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध मोटर्स बोर्ड बाढ़ राहत सामग्रियां एवं पुलिस अमले का प्रशिक्षण तैराकों की सूची एवं डिसिट्रक कंट्रोल कमांड सेंटर से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
जिले में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन कर हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा की परिस्थितियों में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नगर निगम कार्यालय एवं फायर कंट्रोल रूम पीएचक्यू चौराहा दूरभाष क्रमांक-0755-2540220 /2701401 / 2542222 पर संपर्क कर सकते हैं।
सभी मुख्य विभागों के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान समय पर हो सके और संबंधित अधिकारी समय-सीमा में कार्यवाही कर सकें। पीडब्ल्यूडी विभाग जिले में क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत एवं छोटे- बड़े पुल-पुलियों की सूची तैयार कर खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही खनिज विभाग को निर्देशित किया कि खादानों एवं गहरे बॉटर बोडिज की फेंसिंग एवं चेतावनी बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।
नगर निगम एवं नगर पालिका बैरसिया को नालों की साफ-सफाई का अभियान चलाकर मानसून पूर्व प्राकृतिक आपदा की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ आने की स्थिति में अस्थाई रैन- बसेरे एवं राहत शिविरों का चिन्हांकन एवं अति आवश्यक सेवाओं की व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक मदद के लिए एनजीओ सामाजिक संस्थाएं, समाज सेवी नागरिक की सूची बनाकर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
जिला एवं अनुविभागीय स्तर पर प्रशासन नगर निगम पुलिस विभाग और एसडीआरएफ़ को कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए ताकि आपदा की स्थिति में आम जनता को सहायता प्राप्त हो सके।
बैठक के दौरान सभी अनुविभागों के एसडीएम तहसीलदार नगर निगम एसडीआरएफ़ पीडब्ल्यूडी स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के अधिकारिगण उपस्थित रहें।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आपद #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #रखत #अपन