सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चीन ओपन के सेमीफाइनल में रूस के टेनिस स्टार डेनियल मेदवेदेव को एक अप्रत्याशित घटना के बाद डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले में मेदवेदेव का शॉट कोर्ट के पीछे की दीवार से टकराकर वापस आया, जिसे उन्होंने बैकहैंड से दर्शकों की ओर मार दिया। गेंद पहली पंक्ति में बैठे एक दर्शक की आंख पर जा लगी। उस समय जोकोविच 7-5, 5-3 से आगे थे।

घटना के बाद दर्शक को स्टेडियम स्टाफ की मदद से बाहर ले जाया गया। वह अपनी बाईं आंख पकड़कर दर्द में नजर आया। मैच अधिकारियों ने मेदवेदेव से बातचीत के बाद उन्हें मुकाबले से बाहर कर दिया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में हासिल उनके रैंकिंग अंक और पुरस्कार राशि भी चली गई।

मेदवेदेव ने घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह 100 प्रतिशत दुर्घटना थी। उन्होंने बताया कि गेंद वापस उनकी ओर आ रही थी और उन्होंने उसे कोर्ट से बाहर जाने से रोकने के लिए हिट किया था। उन्होंने दर्शक से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने की इच्छा भी जताई। जोकोविच ने भी मेदवेदेव का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ होगा। जोकोविच खुद 2020 US Open में इसी तरह की घटना के बाद डिस्क्वालिफाई हो चुके हैं। अब जोकोविच का फाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर से होगा।


Hashtags: #Sports #Bhopal #ओपन #एनएन #टवर #आईट #इनल #घटन #टकर #मदवदव