सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। सनी देओल की 1997 की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर के इस रीबूट वर्जन में अब एक नई हीरोइन की एंट्री हो गई है। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी मेधा राणा, जिनकी यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।
निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होने जा रही है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में मेधा राणा को बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया है। मेधा एक आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं और उनके पास अनुशासन और समर्पण की मजबूत नींव है, जो इस किरदार के लिए उन्हें और भी उपयुक्त बनाती है।
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मेधा राणा की एंट्री की घोषणा करते हुए लिखा, “हर कहानी को अपने किरदार मिलते हैं। हमें बॉर्डर2 परिवार में वरुण धवन के साथ लीड रोल में मेधा राणा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।”
यह फिल्म न केवल युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, बल्कि इसमें साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावनाओं को भी बड़े परदे पर दर्शाया जाएगा। फैंस अब मेधा राणा और वरुण धवन की नई जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
#बॉर्डर2 #मेधराणा #वरुणधवन #सनीदेओल #दिलजीतदोसांझ #अहानशेट्टी