सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के वार्षिकोत्सव प्रतिभा -2026 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में अपराह्न 2:00 बजे से आयोजित होगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के खेल, युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी करेंगे।
इस अवसर पर प्रतिभा -2026 आयोजन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समन्वयक एवं प्रतिभा 2026 के संयोजकद्वय विवेक सावरीकर एवं डा. उर्वशी परमार ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित सभी 24 विधाओं हेतु कुल 146 पुरस्कार कुलगुरु एवं मुख्य अतिथि द्वारा दिए जाएंगे। इसके अलावा खेल प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा काव्य पाठ एवं चुनिंदा नृत्य प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
एमसीयू #प्रतिभा2026 #पुरस्कार_वितरण #विद्यार्थी_प्रतिभा #शिक्षा #युवा_उत्सव #सम्मान_समारोह #रचनात्मकता