सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एमसीयू के सिनेमा स्टडीज विभाग द्वारा एमएससी फिल्म प्रोडक्शन एवं बीएससी एफसीएस के विद्यार्थियों के लिए लता मंगेशकर सभागार में लाइटिंग एंड फैशन फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इस वर्कशॉप में बतौर विशेषज्ञ इंटरनेशनल सेंटर ऑफ फोटोग्राफी, न्यूयार्क से ग्रेजुएट और चर्चित युवा फोटोग्राफर कुणाल गुप्ता थे। बीएमडब्ल्यू, फ्लिपकार्ट,टाटा और फॉक्सवेगन जैसे महत्वपूर्ण ब्रांड्स के लिए एडवरटाइजिंग एंड प्रोडक्ट फोटोग्राफी कर चुके गुप्ता ने इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को फोटोग्राफी और लाइटिंग से जुड़े बुनियादी विषयों से लेकर एडवांस और स्पेशलाइज्ड तकनीक पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

कार्यशाला के आरंभ में विषय पर उद्बोधन देते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवित्र श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी इंडस्ट्री को अभिन्न हिस्सा बताते हुए उसमें एंटरप्रिन्योरशिप और करियर पर बनाने की बात कही। इसके बाद विषय विशेषज्ञ श्री कुणाल गुप्ता द्वारा वर्कशॉप में फैशन फोटोग्राफी पर आधारित अहम बिंदुओं पर बात की। उन्होंने उन फोटोग्राफ को बच्चों के साथ साझा किया जिसमें काम करते वक्त उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।श्री कुणाल ने कहा कि विज्ञापन में प्रोडक्ट फोटोग्राफी की भूमिका बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि आज भी अच्छे फोटोग्राफर की इंडस्ट्री में आवश्यकता है इसलिए इस क्षेत्र में अवसरों की भरमार है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वे किस तरह इंडस्ट्री में जगह बना सकते हैं और अपने लिए नए असाइनमेंट खोज सकते हैं। कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा फोटोग्राफी से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए।
कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक गजेंद्र सिंह अवास्या द्वारा किया गया। यह कार्यशाला निकॉन के सहयोग से आयोजित की गई। इस कार्यशाला में निकॉन की ओर से चंद्रशेखर उपाध्याय एवं राहुल माहेश्वरी सहित सिनेमा स्टडीज विभाग के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी, अध्यापकगण आदि उपस्थित थे।
#एमसीयू #फोटोग्राफीवर्कशॉप #लाइटिंग #फैशनफोटोग्राफी #सिनेमा