सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को “राजर्षि” छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) का नाम बदलने की पुरजोर मांग उठाई।

मायावती ने कहा कि देश और समाज के लिए अपार योगदान देने वाले छत्रपति शाहूजी महाराज को वास्तविक सम्मान तभी मिलेगा जब प्रतिष्ठित संस्थानों का नाम उनके नाम पर रखा जाए। उन्होंने मांग की कि (केजीएमयू) का नाम बदलकर ‘छत्रपति शाहूजी महाराज मेडिकल यूनिवर्सिटी’ रखा जाए।

सामाजिक न्याय के प्रतीक थे शाहूजी महाराज

मायावती ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने समाज में सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता को बढ़ावा दिया। वे दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने बताया कि बीएसपी हमेशा से ऐसे महापुरुषों की विरासत को सम्मान देने की पक्षधर रही है।

योगी सरकार से की अपील

मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के प्रतीक शाहूजी महाराज को सम्मान देने के लिए यूनिवर्सिटी का नाम जल्द बदलें और इस पर सकारात्मक कदम उठाएं।

#मायावती #KGMU #शाहूजीमहाराज #BSP #लखनऊ #नामबदलनेकीमांग