सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti E Vitara को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के हंसलपुर प्लांट का दौरा करेंगे और इस SUV को हरी झंडी दिखाकर उत्पादन की शुरुआत करेंगे।
Maruti E Vitara कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे घरेलू बाजार के साथ ही 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट करने की योजना है। इस SUV को पर्यावरण के अनुकूल तकनीक और आधुनिक फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है। Maruti Suzuki की ओर से बताया गया है कि ई विटारा की लॉन्चिंग से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।
पीएम मोदी का हंसलपुर प्लांट दौरा केवल लॉन्चिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे उत्पादन लाइन की प्रक्रिया और नई तकनीक का अवलोकन भी करेंगे। इस अवसर पर मारुति सुजुकी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
कार एक्सपोर्ट के लिए भी तैयार की जा रही है और कंपनी का लक्ष्य ई विटारा को वैश्विक बाजार में स्थापित करना है। Maruti E Vitara की प्रोडक्शन लाइन पूरी तरह से तैयार है और लॉन्च के तुरंत बाद बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।
मारुति ई विटारा का यह कदम भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नया अध्याय साबित होगा।
#MarutiEVitara #PMModi #ElectricSUV #MarutiSuzuki #AutoNews