सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : क्षिप्रा सभागार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में मंथन, दी यूथ पार्लियामेंट 2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर विनय कपूर मेहरा, पूर्व कुलपति, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, हरियाणा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ संघमित्रा परिहार द्वारा स्वागत भाषण से किया गया। अपने उद्बोधन में मृगेंद्र सिंह, पब्लिक वाणी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, भोपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि छात्र परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य करें तो वे अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एस. एस. बघेल, नई दिल्ली ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि कंकड़ से शंकर बनना है, तो आग में तपना आवश्यक है, अर्थात सफलता के लिए कठिन परिश्रम और संघर्ष अनिवार्य है।समारोह के दौरान राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा तथा भारतीय महिला संसद की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर मोना पुरोहित, विभागध्यक्ष बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय,भोपाल द्वारा सभी विद्यार्थियों और आयोजन समितियों को सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न करने पर बधाई दी।समापन समारोह उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा तथा विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ

#मंथन2026 #यूथपार्लियामेंट #समापन_समारोह #युवा_नेतृत्व