सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल कुमार पुरुषोत्तम द्वारा यह निर्देश प्रसारित किए गए हैं कि मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मंडी बोर्ड) भोपाल में आयोजित होने वाली समस्त बैठकें अब ऑनलाइन मोड पर की जाएगी। फिजिकली होने वाली बैठकों को स्थगित कर दिया गया है। दूरस्थ अंचल से भोपाल तक आने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन मोड़ से जोड़ा जाकर बैठकें की जाएगी। जिससे समय एवं संसाधनों की बचत सुनिश्चित हो सके।
साथ ही साथ मंडी बोर्ड में विभागीय जांच, शिकायत प्रकरण तथा अन्य मामलों में होने वाली पेशियों में भी अधिकारी/ कर्मचारियों को फिजिकली मंडी बोर्ड भोपाल नहीं बुलाया जाएगा, उनको भी ऑनलाइन मोड पर जोड़ा जाकर पेशीयो की कार्रवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपादित की जाएगी।
प्रबंध संचालक द्वारा सभी आंचलिक अधिकारियों से इस बात की अपील की है कि वह भी अपने अंचल में होने वाली सचिव मासिक बैठक तथा अन्य बैठकों को ऑनलाइन मोड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपादित करें।
अधिकारियों के दौरों के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं कि केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में ही दौरे किए जाएं तथा इसके लिए सक्षम स्वीकृति प्रबंध संचालक से प्राप्त की जाए। साथ ही अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अधिकतम कार्यों का निष्पादन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करें।
#मंडी_बोर्ड #ऑनलाइन_बैठक #डिजिटल_भारत #प्रशासनिक_सुधार #कृषि_समाचार #ई_गवर्नेंस #ऑनलाइन_प्रणाली #सरकारी_बैठक