सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम को कृषि उपज मंडी समिति, बैरसिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं किसान हितैषी व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया तथा मंडी की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। कुमार पुरुषोत्तम ने मंडी में उपस्थित किसान भाइयों, व्यापारियों, हम्मालों एवं तुलावटियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को पारदर्शी, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना मंडी बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी व्यवस्थाएं किसान-केंद्रित दृष्टिकोण से संचालित की जानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन शाखाओं का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात् ई-नाम शाखा में स्थापित लैब तथा ई-मंडी प्रणाली के संचालन का निरीक्षण कर कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने मंडी परिसर स्थित कृषक विश्राम गृह, पार्क एवं उद्यान सहित अन्य नागरिक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

मंडी बोर्ड आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम ने बैरसिया मंडी का आकस्मिक निरीक्षण

आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक ने मंडी प्रांगण का भ्रमण कर नीलामी शेड, सी.सी. रोड, शौचालय, निर्माणाधीन ग्रेडिंग एवं क्लीनिंग प्लांट तथा 10 मीट्रिक टन क्षमता वाले इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे के लिए चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया। साथ ही कृषक भोजन व्यवस्था के अंतर्गत संचालित कैंटीन का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने मंडी परिसर में स्थापित डी.वी.आई. सूचना प्रसारण व्यवस्था, प्रवेश द्वार पर संचालित ई-मंडी प्रणाली, परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मंडी कर्मचारियों एवं सुरक्षा गार्डों की ड्रेस कोड में उपस्थिति का निरीक्षण किया गया तथा कर्मचारियों से मंडी के दैनिक कार्यों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।

मंडी बोर्ड आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम ने बैरसिया मंडी का आकस्मिक निरीक्षण

निरीक्षण के उपरांत कुमार पुरुषोत्तम ने प्रस्तावित नवीन फल एवं सब्जी मंडी प्रांगण का भी निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय विष्णु खत्री, भोपाल संभाग की संयुक्त संचालक सविता झानिया, अधीक्षण यंत्री मधुकर पंवार, कार्यपालन यंत्री एस.सी. गोयल, तहसीलदार बैरसिया दुर्गा पटले, कृषि उपज मंडी समिति बैरसिया के सचिव सुनील कुमार भालेकर सहित मंडी बोर्ड एवं मंडी समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आकस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #पणन #उपज