सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडल रेल चिकित्सालय में विश्व तपेदिक (टीबी) दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अजय डोंगरा, सीएमएस के निर्देशन में तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रचना श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभागार में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ डीएमओ भूति मेहेंदर द्वारा तपेदिक (टीबी) के प्रकार, उसके उपचार तथा बीसीजी टीकाकरण के संबंध में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संगोष्ठी के दौरान टीबी के संक्रमण के स्रोत, उसके संकेत एवं लक्षण, उपचार हेतु उपलब्ध दवाओं की व्यवस्था तथा उपचार बीच में छोड़ देने से उत्पन्न होने वाली संभावित जटिलताओं के विषय में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही उपस्थित समूह द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं शंकाओं का संतोषजनक समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व को रेखांकित करना रहा।
#विश्व_टीबी_दिवस #टीबी_जागरूकता #स्वास्थ्य #रेल_चिकित्सालय