सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशिया के प्रथम और भारत के सबसे बड़े पत्रकारिता विश्वविद्यालय, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट अभियान में देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विस्तार न्यूज़ , टीवी 27 न्यूज़ और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय न्यूज़ चैनल आईबीसी 24 ने विश्वविद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को अपने संस्थानों में कार्य करने का अवसर प्रदान किया। यह पहल छात्रों के करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय सदैव अपने विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बल्कि बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्लेसमेंट सेल की समन्वयक कंचन भाटिया ने छात्रों को बधाई दी और जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में भी विश्वविद्यालय में और अधिक प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी अपने पेशेवर सफर में आगे बढ़ते रहें।

#प्लेसमेंट_अभियान #माखनलाल_चतुर्वेदी #छात्र_सफलता #नौकरी_अवसर #शिक्षा