सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एमपीयू) के द्वारा विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग विषय पर तीन दिवसीय व्यावहारिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन कोडिंग थिंकर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रज्ज्वल धर ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक एवं उद्योग-उन्मुख ज्ञान प्रदान करना था।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग की मूलभूत अवधारणाओं, जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई एजेंट्स, ऑटोमेशन तथा उत्पादकता बढ़ाने वाले विभिन्न डिजिटल टूल्स के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से इन आधुनिक तकनीकों को समझा और उनके उपयोग का अनुभव प्राप्त किया।

कार्यशाला के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने मशीन लर्निंग आधारित प्रोजेक्ट्स का व्यावहारिक रूप से विकास किया। इसके माध्यम से उन्हें वास्तविक जीवन की समस्याओं को पहचानने तथा एआई एवं मशीन लर्निंग तकनीकों की सहायता से उनके समाधान विकसित करने का अवसर मिला।

यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यह कार्यशाला विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही। मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी दुनिया और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य के लिए तैयार किया जाए, ताकि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं अन्य उभरती तकनीकों के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का आत्मविश्वास के साथ लाभ उठा सकें।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #एआई #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #शनल #एमप