मध्यप्रदेश की शीर्ष 10 यूनिवर्सिटीज़ में शामिल हुई मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शिक्षा के क्षेत्र में मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए टाइम्स ग्रुप द्वारा जारी प्रतिष्ठित रैंकिंग में मध्यप्रदेश की शीर्ष 10 यूनिवर्सिटीज़ में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता आधुनिक अधोसंरचना शोध गतिविधियों तथा उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।

वर्ष 2018 में स्थापित मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने कम समय में ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग फार्मेसी कृषि प्रबंधन नर्सिंग एवं विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। साथ ही आधुनिक प्रयोगशालाओं रिसर्च सेंटरों तथा उद्योग जगत के साथ सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों को दिया है। प्रबंधन का कहना है कि यह सम्मान विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगा।

मध्यप्रदेश की शीर्ष 10 यूनिवर्सिटीज़ में स्थान प्राप्त करना न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है बल्कि यह प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उसकी बढ़ती प्रतिष्ठा का भी प्रतीक है। विश्वविद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा शोध एवं नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #शनल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #महत #उपलब