मध्य प्रदेश फुटसल स्टेट लेवल टूर्नामेंट का सफल आयोजन
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टैगोर फुटबॉल क्लब द्वारा स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय के फुटसल एरिना में मध्य प्रदेश फुटसल स्टेट लेवल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की कुल 8 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार शाम बिल्ड अप फुटबॉल क्लब और टैगोर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक में बिल्ड अप फुटबॉल क्लब ने 4-2 से शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ईशान सही को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया जबकि पीयूष खटीक को बेस्ट गोलकीपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सिद्धार्थ चतुर्वेदी चांसलर स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा खेलों के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को नई पहचान देते हैं।
वहीं संगीता जौहरी रजिस्ट्रार रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सफल टूर्नामेंट ने प्रदेश में फुटसल खेल को नई ऊर्जा प्रदान की है।
इस अवसर पर आर एन टी यू के डिप्टी रजिस्ट्रार समीर चौधरी विकास सक्सेना सहित विश्वविद्यालय के सहयोगी फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में फुटसल खेल को बढ़ावा देना तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना रहा। आयोजन की सफलता पर खिलाड़ियों, दर्शकों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #टसल #सफल #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #शभर