सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल/ लखनऊ :  लखनऊ विश्वविद्यालय में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, प्राणी विज्ञान विभाग तथा ईआईएसीपी-पीसी-आरपी, इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्डलाइफ साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सामुदायिक सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन बड़ा मंगल के पावन अवसर पर सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को समर्पित रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसे प्रोफेसर अमिता कनौजिया एवं डॉ. भावना मिश्रा द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व प्राध्यापक प्रोफेसर पद्मा सक्सेना, प्रोफेसर यू. डी. शर्मा, प्रोफेसर मोनिशा बनर्जी एवं प्रोफेसर गीतांजलि मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी, जैव रसायन विभाग के प्रोफेसर सुधीर मेहरोत्रा, रसायन विभाग के प्रोफेसर अनिल मिश्रा, डॉ. राजेन्द्र वर्मा एवं डॉ. विनीत वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर डॉ. श्यामलेश, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ. सुचित स्वरूप, डॉ. राजेश खरवार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. नितीश राय एवं डॉ. निधि द्विवेदी सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भंडारे में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं जलपान वितरित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विनय कुमार एवं उनकी टीम की विशेष सराहना की गई, जिन्होंने समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सम्पन्न कराया। उनके समर्पित प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अंत में सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

लखनऊ विश्वविद्यालय में भव्य बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन
लखनऊ विश्वविद्यालय में भव्य बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन
लखनऊ विश्वविद्यालय में भव्य बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन
लखनऊ विश्वविद्यालय में भव्य बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन photo 3

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #लखनऊ #Cnn #Central #DeskSource #Network #Itdc #India