धर्मशाला में अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पहले मुकाबले में लवली यूनिवर्सिटी जालंधर की टीम ने रामटेक यूनिवर्सिटी की टीम को 16 अंकों से पराजित किया। भारतीय विश्वविद्यालय संघ और प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान से धर्मशाला में अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में लवली यूनिवर्सिटी जालंधर की टीम ने रामटेक यूनिवर्सिटी की टीम को 16 अंकों से पराजित किया। मैच में स्कोर 48-32 रहा। दूसरे मैच में दरभंगा यूनिवर्सिटी ने पेरीयार यूनिवर्सिटी सलेम की टीम को 38-34 से हराया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम ने भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी पुणे को 48-38 से हराया। चौथे मुकाबले में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर की टीम ने भारथीहर यूनिवर्सिटी को 36-34 से पराजित किया। सीवी रमन यूनिवर्सिटी कोटा बिलासपुर की टीम ने विनायक मिशन रिसर्च फाउंडेशन सलेम को 42-18 से पराजित किया। गुरु काशी यूनिवर्सिटी पंजाब की टीम ने कोटा राजस्थान यूनिवर्सिटी को 39-22 से पराजित किया। चंडीगढ यूनिवर्सिटी मोहाली की टीम ने नागपुर यूनिवर्सिटी को 45-29 से पराजित किया।
#एलपीयूजालंधर #कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय #दरभंगाटीम #खेलसमाचार #प्रतियोगिताउपलब्धि