सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल :   एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ऑफ स्टूडेंट्स एंड यूथ  आर्गेनाईजेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय छात्रों के लिए सांस्कृतिक सद्भाव एवं मानसिक स्वास्थ्य पर लघु फिल्म  स्क्रीनिंग का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया |सांस्कृतिक सद्भाव और एकाकीपन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित लघु फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।

इस अवसर पर वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ऑफ स्टूडेंट्स एंड यूथ) के स्टेट कन्वीनर अनुज प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सीईसी (केंद्रीय कार्यकारी परिषद) के सदस्य पिशोन कियांगि एवं  मोहम्मद अब्दुल्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान दोनों सीईसी (केंद्रीय कार्यकारी परिषद)  सदस्यों का सम्मान (सत्कार) किया गया और उन्होंने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने सांस्कृतिक विविधता को अपनाने, एक-दूसरे के साथ सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर संवाद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह कार्यक्रम न केवल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपने अनुभव साझा करने का एक मंच प्रदान करने वाला रहा, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी समझ और सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

#LNCTUniversity #WOSY #सांस्कृतिकसद्भाव #मानसिकस्वास्थ्य #अंतरराष्ट्रीयछात्र