सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा मध्य प्रदेश की वार्षिक आमसभा की बैठक एलटी हॉल, जे.के. हॉस्पिटल, एलएऩसीटी विश्वविद्यालय,में आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महासचिव एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनुपम चौकसे, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट एम.एल. राय, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलएन मालवीय, राष्ट्रीय सचिव कार्यालय हरिराम राय, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौकसे, प्रदेश महिला अध्यक्ष कमलेश राय एवं प्रदेश महासचिव वीरेंद्र “पप्पू” राय विशेष रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में महापौर मालती राय, भारतीय जनता पार्टी की गुंजन चौकसे एवं अश्वनी राय, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीगण का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वही समाज की प्रतिभाशाली बेटी कु. खुशी राय ने 12वीं परीक्षा में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एलएनसीटी ग्रुप के सचिव एवं महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनुपम चौकसे ने उन्हें 21,000 (इक्कीस हजार रुपए) की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महापौर मालती राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे के संकल्पों को पूरा करने हेतु हम सभी निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा समाज के प्रत्येक कमजोर वर्ग की हरसंभव सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, उन्हें समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों में अध्ययन करना चाहिए, जिससे समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हो सके। उन्होंने कु. खुशी राय से भी एलएनसीटी ग्रुप में अपनी शिक्षा पूर्ण करने का आग्रह किया।

#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #सम्मानसमारोह #मेधावीछात्रा #समाजसेवी #भोपाल #शिक्षा #युवा #मध्यप्रदेश #Achievement #EducationNews