सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एल एन सी टी युनिवर्सिटी, में संविधान दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रो. मुकेशकुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एल एन सी टी युनिवर्सिटी, ) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधिपति आलोक वर्मा (पूर्व न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय) एवं प्रदीप वर्मा (पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश) थे तथा आमंत्रित अतिथि प्रो. एन. के. थापक (वी . सी., एल एन सी टी युनिवर्सिटी, ) एवं डॉ. अजीत सोनी (रजिस्ट्रार, एल एन सी टी युनिवर्सिटी,) एवं प्रो. (डॉ.) आर. के. चौरसिया (प्रिंसिपल, स्कूल ऑफ पैरामेडिकल, एल एन सी टी युनिवर्सिटी, ) थे।
कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने संविधान के आदर्शों को हृदय में सजोए रखने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका का वाचन तथा छात्रों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बारे में जानकारी देकर लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर )ने सभी को संविधान की शपथ दिलायी एवं मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है
जिसे बनने में 2 वर्ष 11 माह तथा 18 दिन एवं संविधान निर्माण में 63,96,719 रुपए खर्च हुए थे एवं संविधान की मूल प्रति के छोटे एवं गहन बिंदुओं एवं उसके अर्थों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. अनु श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) सहित विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक, विभाग के सभी कर्मचारीगण एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रजत ऊमरे, नमिका दुबे, सौम्या दुबे, स्निग्धा सरैया एवं पंकज शिंदे का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर), वी सी. एवं रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #संविधानदिवस #कानूनकीशिक्षा #विधिकशिक्षा #विद्यार्थीकार्यक्रम #लोकतंत्र #सिविकअवेयरनेस