सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हिस्टोरिकल विजिट पर गए। विधार्थियों ने दिल्ली की ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया तथा संसद भवन का अवलोकन किया। यह विजिट प्रो. मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर , एलएनसीटी युनिवर्सिटी) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गया छात्रों ने डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर एवं मेमोरियल मै डॉ. अम्बेडकर के जीवन यात्रा एवं संविधान निर्माण तक के पहलुओं को बारीकी जाना इस दौरान आकाश पाटिल (डायरेक्टर, डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर,समाजिक एवं न्याय मंत्रालय गवर्नमेंट ऑफ इंडिया नई दिल्ली) से मुलाकात की जिन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके संविधान निर्माण में योगदान पर छात्रों को जानकारी प्रदान की।
तत्पश्चात स्मृति चिह्न प्रदान किया। संसद भवन विजिट के दौरान छात्रों ने लोकसभा एवं राज्यसभा का अवलोकन किया। इस दौरान रोहित (प्रोटोकॉल ऑफिसर गाइड,) ने संसद के दोनों सदनों के स्वरूप तथा कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी देते हुये भारत के मूल संविधान सभा हॉल जहाँ भारत के संविधान का निर्माण हुया वहां लेकर गए। विजिट के दौरान छात्रों ने ब्रतिन सेन गुप्ता (राज्यसभा संसद ) से मुलाकात की तत्पश्चात छात्रों ने संसद लाइब्रेरी विजिट की जिसमें वंदना चौहान (ज्वाइंट डायरेक्टर, पार्लियामेंट लाइब्रेरी) ने विद्यार्थियों को मूल संविधान तथा लाइब्रेरी की पुस्तकों के बारे में जानकारी प्रदान की।
विजिट के दौरान पी. के. मलिक (डायरेक्टर, लोकसभा सेक्रेटेरिएट) ने छात्रों से चर्चा की जिसमें उन्होंने छात्रों को पार्लियामेंट की प्रक्रिया तथा कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। विजिट के अंत में (डॉ.) मुकेश कुमार साहू ने पी. के. मालिक (डायरेक्टर, लोकसभा सेक्रेटेरिएट) को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ऋचा सिंह, रोहित शर्मा एवं दुर्गेन्द्र सिंह राजपूत का योगदान रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी.सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #स्कूलऑफलीगलस्टडीज #पार्लियामेंटहाउस #छात्रोंकाभ्रमण #संसदशिक्षा #लोकतंत्रअध्ययन #शैक्षिकयात्रा