एलएनसीटी विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एल एन सी टी विश्वविद्यालय के नेचर्स क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। यह आयोजन भारत सरकार की मिशन (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) पहल के अनुरूप किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्टाफ और छात्रों में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण शपथ वृक्षारोपण अभियान और सूखे व गीले कचरे के निपटान एवं पृथक्करण जैसी गतिविधियाँ शामिल रही।छात्रों एवं संकाय सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान के तहत संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के हर्बल गार्डन वृक्षारोपण किया जिससे विश्वविद्यालय हरियाली के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. एन. के. थापक साथ ही विश्वविद्यालय की संघटक इकाइयों के प्राचार डीन संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #वरण #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #सरक