सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एल एन सी टी युनिवर्सिटी और यातायात शिक्षा सेल, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में आज सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा उदघोषित थीम “परवाह” और सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोड सेफ्टी कमेटी की अनुशंसाओं के अंतर्गत स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एल एन सी टी युनिवर्सिटी में रोड सेफ्टी और ट्रैफिक नियमों पर सेमिनार का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र सम्मिलित हुए, साथ ही डीसीपी ट्रैफिक जितेंद्र सिंह पवार तथा जोन- 4 के एसीपी देवेंद्र सिंह यादव भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ। यह कार्यक्रम प्रो. मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर) के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसीपी देवेंद्र सिंह यादव द्वारा सचित्र यातायात के इतिहास से लेकर वर्तमान स्थिति तक व्याख्यान दिया गया। तत्पश्चात डीसीपी ट्रैफिक जितेंद्र सिंह पवार द्वारा बताया गया कि विद्यार्थियों को यातायात के नियमों को पालन बहुत जिम्मेदारी से करना चाहिए और अपने परिवार के साथ स्वयं से जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, साथ ही उन्होंने यातायात संबंधित जानकारियों के लिए स्टूडेंट्स को यातायात थाने में आमंत्रित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. मुकेश कुमार साहू के द्वारा छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जय नारायण चौकसे (चांसलर, एल एन सी टी युनिवर्सिटी), प्रो. एन. के. थापक (वी .सी., एल एन सी टी युनिवर्सिटी), डॉ. अजीत सोनी (रजिस्ट्रार, एल एन सी टी युनिवर्सटी) एवं प्रो. आर. के. चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधि विभाग के सहायक प्राध्यापकों सहित विभाग के सभी कर्मचारीगण एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नामिका दुबे एवं स्निग्धा सरैया का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) सहित सभी ने बधाईयां दी।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #लीगलस्टडीज #यातायातनियम #सड़कसुरक्षा #TrafficAwareness #StudentSeminar