सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एल एन सी टी युनिवर्सिटी,के विधार्थियों ने जिला एवं सत्र न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को जिला एवं सत्र न्यायालय की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था। छात्रों ने विजिट के दौरान अलग-अलग कोर्टरूम में कार्यवाही देखी और न्यायिक प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को समझा, जैसे कि केस की सुनवाई, वकीलों द्वारा दी गई दलीलें और न्याय दिलाने में जजों की भूमिका।
छात्रों ने कोर्ट के शिष्टाचार, दस्तावेज़ीकरण और कानूनी पेशेवरों की ज़िम्मेदारियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इस विजिट से छात्रों की कानूनी प्रणाली के बारे में व्यावहारिक समझ बढ़ी और कोर्टरूम की प्रक्रियाओं तथा पेशेवर नैतिकता के प्रति उनकी समझ और मज़बूत हुई। यह विजिट प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू डीन एंड डायरेक्टर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे रजत ऊमरे, डॉ. देवेन्द्र मणि मिश्रा, डॉ. ऋचा सिंह एवं सौम्या दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #रमण #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अवगत