सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंटर-कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ने धमाकेदार जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में कुल पाँच टीमें मैदान में उतरी थीं, और इन सबको पीछे छोड़कर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह पूरा आयोजन इन अब्रॉड एजु पार्टनर कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड ने करवाया गया जीतने वाली टीम को कंसल्टेंसी के डायरेक्टर आशीष कुमार झा ने कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। यह फुटबॉल टूर्नामेंट आईईएस यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेला गया। एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को बधाई दी और कहा कि इन बच्चों ने एक बार फिर खेल के मैदान में कमाल करके एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #फुटबॉलचैंपियनशिप #अंतरराष्ट्रीयछात्र #खेलप्रतियोगिता #टीमवर्क #छात्रजीवन #खेलसमाचार