सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एलएनसीटी ग्रुप द्वारा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड एवं एलएनसीटी, रायसेन रोड में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड, में एलएनसीटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी ग्रुप एवं डॉ. पी. एस. दारा सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर दोनों महाविद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों के लिए फुटसल, शतरंज, टेबल टेनिस एवं कैरम सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करने तथा मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से दोनों परिसरों में उत्साह एवं खेलमय वातावरण देखने को मिला।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #एलएनस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #उपलक #अवसर