सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026’ में भोपाल की राय कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। 16 और 17 मई को खेली गई इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अकादमी के जांबाज खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल दिखाया और कुल 30 पदकों पर कब्जा जमाकर मध्य प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया।
भोपाल आगमन पर एलएनसीटी ग्रुप द्वारा भव्य सम्मान
अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस ऐतिहासिक सफलता के बाद खिलाड़ियों के भोपाल लौटने पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर म एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
यह सम्मान समारोह एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ अनुपम चौकसे कुलपति एन. के. थापक और एलएनसीटी ग्रुप के स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों की इस अद्भुत उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
पदक विजेताओं की सूची
प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
स्वर्ण पदक : अर्नव शुक्ला (टीम काता), डेलिशा गुप्ता (कुमिते), बांशिका पांडे (काता), रिदम सक्सेना (टीम काता), पुरव जुनेजा (टीम काता) और गुंजन कोली (काता)।
रजत पदक : तृषा भार्गव (काता), जयंत खत्री (कुमिते), आयुष्मान रघुवंशी (कुमिते), ईशान पांडे (कुमिते), आनाया शर्मा (कुमिते), लतिका चौहान (कुमिते), वेदांत पांडे (कुमिते), आयशा शर्मा (कुमिते), आरोही थंगन (कुमिते), प्रमांशी सोनी (काता व कुमिते दोनों), विवान पास्टोरी (काता) और अतिशय जैन (कुमिते)।
कांस्य पदक : अनामिका मिश्रा (कुमिते), तृषा भार्गव (कुमिते), आनाया शर्मा (काता), रागिनी नरवरिया (कुमिते), रूहानी गुप्ता (कुमिते व काता दोनों), रिदम सक्सेना (कुमिते), बांशिका पांडे (कुमिते), पुरव जुनेजा (कुमिते), विवान पास्टोरी (कुमिते) और प्रशांसा भासनेरिया (काता)।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #विजेताखिलाड़ी #खेलसमारोह #खेलप्रतिभा #सम्मानसमारोह #भोपालसमाचार #यूनिवर्सिटीइवेंट