सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी विश्वविद्यालय के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं आंतरिक शिकायत समिति द्वारा, आईक्यूएसी के तत्वावधान में, राष्ट्रीय महिला आयोग तथा युवामंथन के सहयोग से जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला यूजीसी दिशा-निर्देशों एवं यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित की गई।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका सुषमा शर्मा रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में लैंगिक समानता, संस्थागत जवाबदेही तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और गरिमापूर्ण परिसर सुनिश्चित करना शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

4. सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी विश्वविद्यालय के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं आंतरिक शिकायत समिति द्वारा, आईक्यूएसी के तत्वावधान में, राष्ट्रीय महिला आयोग तथा युवामंथन के सहयोग से जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला यूजीसी दिशा-निर्देशों एवं यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित की गई।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका सुषमा शर्मा रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में लैंगिक समानता, संस्थागत जवाबदेही तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और गरिमापूर्ण परिसर सुनिश्चित करना शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता को सम्मान स्वरूप पौधा भेंट कर किया गया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों सहित कुल 175 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संवादात्मक सत्र ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रभावी बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समानता, गरिमा और यौन उत्पीड़न के प्रति शून्य सहनशीलता के सिद्धांतों का पालन करने की शपथ ली तथा सुरक्षित एवं समावेशी शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं ने ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय ने सभी के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी परिसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता पुनः दोहराई।

#एलएनसीटी_विश्वविद्यालय #जेंडर_सेंसिटाइजेशन #लैंगिक_समानता #भोपाल #विश्वविद्यालय_कार्यक्रम