सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी ग्रुप में आयोजित गरबा महोत्सव अलग अलग कैंपस में चार दिनों तक पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्रों और स्टाफ ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगी सजावट और संगीत ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

महोत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में विशेष पुरस्कार भी वितरित किए गए। बेहतरीन गरबा प्रस्तुति, सर्वश्रेष्ठ परिधान और ऊर्जावान प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। एलएनसीटी समूह के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन छात्रों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करते हैं।
#एलएनसीटी #गरबा_महोत्सव #डांडिया #नवरात्रि #भोपाल