सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर एल.एन मेडिकल कॉलेज और जेके हॉस्पिटल, भोपाल ने समाज सेवा की एक अनोखी मिसाल पेश की। राजधानी के अरेरा कॉलोनी E-4 स्थित गुरुद्वारे में एक डायग्नोस्टिक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग और आहार विशेषज्ञों ने गुरुद्वारा सेवादारों का निःशुल्क परीक्षण किया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया निशुल्क परिक्षण
कैंप में आए स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और आहार विशेषज्ञ ने गुरुद्वारा सेवादारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कई सेवादारों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
सेवा और स्वास्थ्य का संगम
एल.एन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने कहा कि “गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं समाज सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करती हैं।” हॉस्पिटल प्रबंधन का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
लोगों ने पहल को सराहा
स्थानीय लोगों और गुरुद्वारा समिति ने इस पहल की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में मददगार हैं।
#एलएनमेडिकलकॉलेज #गुरुनानकजयंती #हेल्थकैंप #निःशुल्कजांच #स्वास्थ्यसेवा #भोपाल