सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   : भारतीय मोबाइल कंपनी Lava एक बार फिर बजट सेगमेंट में धमाल मचाने को तैयार है। कंपनी 25 जुलाई को भारत में Lava Blaze Dragon 5G नामक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसकी कीमत ₹10,000 से कम होने की उम्मीद है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में बेहतरीन 5G अनुभव चाहते हैं।

दमदार बैटरी और प्रोसेसर

Lava Blaze Dragon में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। साथ ही इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है, जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा और डिजाइन

फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जो इस बजट में एक बड़ा अट्रैक्शन है। Lava ने फोन के डिजाइन को भी आकर्षक रखा है, जिसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल दिखाई दे रही है। फोन की टीजर इमेज के आधार पर कहा जा सकता है कि इसका डिजाइन प्रीमियम फील देगा।

लॉन्च और उपलब्धता

Lava Blaze Dragon 5G को 25 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा और यह Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। लॉन्च के बाद यह फोन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है जो कम बजट में 5G और अच्छे स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं।

यदि Lava Blaze Dragon 5G वाकई ₹10,000 से कम कीमत में आता है, तो यह भारतीय बाजार में बजट 5G सेगमेंट का गेमचेंजर साबित हो सकता है।

#Lavaफोन #5Gस्मार्टफोन #कमदाममें5G #ब्लेजड्रैगन5G #मोबाइललॉन्च #टेकन्यूज़