क्या बांग्लादेश भारत को हरा पाएगा? मिराज और शाकिब जैसे 5 प्लेयर्स बन सकते हैं गेमचेंजर, सीरीज 19 सितंबर से
Editor: ITDC News Team
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में क्लीन स्वीप करते हुए टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत से बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं, और अब टीम भारत के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में इसी आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। बांग्लादेश के लिए भारत में एक टेस्ट मैच जीतना भी बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि टीम इंडिया अपने घर पर पिछले 12 साल से टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।
बांग्लादेश के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर:
लिट्टन दास (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
लिट्टन दास ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक लगाकर मैच जिताया था। वह बांग्लादेश के मजबूत बल्लेबाज हैं और भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकते हैं। उन्होंने अब तक 43 टेस्ट में 2655 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।
मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 191 रन की पारी खेली थी और दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे। भारत के खिलाफ उनके अनुभव का फायदा टीम को मिल सकता है। उन्होंने 90 टेस्ट में 5892 रन बनाए हैं।
शाकिब अल हसन (ऑलराउंडर)
शाकिब अल हसन का अनुभव बांग्लादेश के लिए अहम साबित हो सकता है। वह बांग्लादेश के सबसे सफल ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने 69 टेस्ट में 4543 रन बनाए और 242 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ उनके प्रदर्शन से टीम को मजबूती मिल सकती है।
मेहदी हसन मिराज (ऑलराउंडर)
मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। उन्होंने 10 विकेट लेने के साथ 155 रन बनाए। मिराज अपनी स्पिन गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत के खिलाफ बड़ा फर्क ला सकते हैं।
नाहिद राणा (तेज गेंदबाज)
युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। वह भारतीय बल्लेबाजों को अपनी स्पीड और हाईट से मुश्किल में डाल सकते हैं।
बांग्लादेश की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और ये 5 खिलाड़ी भारत के खिलाफ गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। अब यह देखना होगा कि क्या बांग्लादेश भारत में भी अपनी ऐतिहासिक जीत का सिलसिला जारी रख पाएगा
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसर...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंश...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिला...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव राष्ट्रीय स्वयंसेवक सं...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पटना। भारतीय घरेलू क्रिकेट में बिहार के युवा बल्लेबाज अनमोल कुमार ने...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रावलपिंडी। पाकिस्तान के ऑलराउंडर सलमान अली आगा ने श्रीलंका के खिलाफ व...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की हालिया फॉर्म को लेकर...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले भारतीय ऑलराउंडर...
चार टी20 में 879 रन लुटे, फिर भी गेंदबाजों के समर्थन में भारतीय कोच सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : न...
पंत की फिटनेस पर सवाल, शमी के चयन से फिर उठे विवाद सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। न्यूजील...
अन्वय द्रविड़ ने 100 गेंदों में ठोके 151 रन, कर्नाटक नॉकआउट में पहुंचा सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में टीम इंडिया के...