सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / हरदा: आवागमन की दृष्टि से हरदा नगर का हर नगरवासी परेशान था। परेशानी की वजह रेलवे क्रॉसिंग अक्सर रही है।इटारसी मुंबई रेलवे ट्रैक होने के कारण अक्सर फाटक बंद रहते थे। लंबा जाम लगता था।लोगों को परेशानी होती थी। कहने को तो बहुत सवाल है। बहुत सवाल उठाते थे। लेकिन कमल पटेल के विधायक होने के बाद जहा एक ओर नेशनल हाईवे एन एच 47 का रेलवे ओवर ब्रिज चालू हुआ।जिससे यातायात सुगम हुआ। ऐसी ही कुछ बानगी कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं।

उन्होंने कहा कि आवागमन की समस्या  पूर्णता समाप्त हो जाए इसके लिए मैंने भरसक प्रयास किए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मैंने डबल फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया। 65 करोड रुपए की लागत से स्वीकृत आर .ओ. बी. क्रमांक 204 अब जनता के लिए सुलभ रूप से बनने जा रहा है।