सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : परियोजना बाणगंगा जिला भोपाल महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसमें सेक्टर अंबेडकर के केंद्र क्रमांक-744 में स्वास्थ्य कैंप के साथ-साथ बच्चों के द्वारा जन्माष्टमी उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों द्वारा संगीत एवं नृत्य कर जन्माष्टमी उत्सव को उत्साह पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में अखिलेश चतुर्वेदी परियोजना अधिकारी बाणगंगा, अनिमेष सिंह स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनकी टीम तथा सेक्टर पर्यवेक्षक के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे उपस्थित बच्चों को पौष्टिक आहार एवं लड्डू तथा खीर पूरी सब्जी का वितरण किया जा रहा है स्वास्थ्य कैंप में सभी कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं गर्भवती तथा धात्री माता की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाये उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #गनव #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #गनब #इसम