सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : सोमवार को प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद निवेशकों ने बैंक के शेयरों से दूरी बनाई। दोपहर 2:30 बजे तक बैंक का शेयर 7.30% टूटकर ₹1,970 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
एक महीने में 8.14% की गिरावट
बीते एक महीने में बैंक के शेयर में 8.14% की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले 6 महीनों में इसमें 5.10% की और एक साल में 10.60% की बढ़त भी देखने को मिली थी।
तिमाही मुनाफा लगभग आधा हुआ
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक को ₹16,917 करोड़ की कुल कमाई हुई, जिसमें से ₹11,353 करोड़ का खर्च सैलरी, डिपॉजिट्स और अन्य परिचालन कार्यों में हुआ। शुद्ध रूप से बैंक ने ₹3,282 करोड़ का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में मुनाफा ₹6,250 करोड़ था। इसका मतलब है कि बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 47.48% घट गया।
बैंक के संस्थापक उदय कोटक
बैंक की स्थापना 1985 में उदय कोटक ने की थी। इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। फिलहाल बैंक के सीईओ और एमडी अशोक वासवानी हैं। बैंक का मार्केट कैप ₹3.94 लाख करोड़ है और यह भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एक है।
कमजोर वित्तीय प्रदर्शन के चलते निवेशकों की चिंता बढ़ गई है और निकट भविष्य में बैंक के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।
#कोटकबैंक #शेयरबाजार #बैंकिंगन्यूज #कोटकमहिंद्राबैंक #शेयरगिरावट #आर्थिकसमाचार