सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : होली के त्योहर को ध्यान में रखते हुए एवं आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मनोकांशा गृह उद्योग जहांगीराबाद से गुजिया, नमकीन, मावा बर्फी, ऑनडोर कोलार से नमकीन और दाल, बृज स्वीट्स एन्ड डेयरी कोलर से मावा और रसगुल्ला, देवनारायण स्वीट्स कोलार से बर्फी, जैन डेयरी कोलार से मावा और पनीर, हीरा स्वीट्स कोलार से गुजिया,नमकीन, बर्फी,मावा,राम वेंचर्स कोलार काबुल कन्फेक्शनरी का निर्माण स्थल से गुजिया व मावा, राजस्थान मिष्ठान भंडार शैतान सिंह मार्केट से मिल्क केक,रसगुल्ला, मलाई टिकिया नमकीन एवं मटरी, गागर स्वीट्स, नंबर मार्केट से मिल्क केक,मलाई बर्फी। इसके अधिक चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से 30 नमूनों की मौके पर ही जांच की गई।
#खाद्य_सुरक्षा #प्रतिष्ठान_निरीक्षण #स्वास्थ्य_और_सुरक्षा #खाद्य_गुणवत्ता #सुरक्षित_भोजन