सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लोक सेवकों में सेवा भाव की संस्कृति को आत्मसात कराने तथा लोक-केंद्रित प्रशासन की अवधारणा विकसित करने के उद्देश्य से कर्मयोगी कर्त्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, भोपाल द्वारा ई-दक्ष केंद्र, भोपाल में किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, इला तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मेडिकल ऑफिसर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, iGOT नोडल ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कर्मयोगी कर्त्तव्य अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर जिले के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को सक्रिय करने तथा विभागीय कर्मचारियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों एवं क्षमता निर्माण गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक सहित सभी जिलाधिकारी शामिल हैं।

कर्मयोगी कार्यक्रम एक राष्ट्रीय स्तर का व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोक सेवकों में जनसेवा की भावना विकसित करना तथा उन्हें दक्ष, उत्तरदायी एवं सेवा-भावी बनाना है। यह कार्यक्रम सरकारी कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों में दक्ष बनाने के साथ-साथ जनहित, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 07 अगस्त से विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने-अपने विभागों के समस्त लोक सेवकों को 31 दिसंबर 2026 तक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अवध #करन #गवर