आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जूनियर एनटीआर उर्फ नंदमुरी तारक रामा राव कल यानी 20 मई को 40 के होने वाले हैं। 1991 में तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रखने वाले एनटीआर आज साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में इनकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा है। एनटीआर फैन फॉलोइंग की रेस में रजनीकांत और एमकेटी जैसे साउथ सुपरस्टार को टक्कर देते हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2004 में इनकी फिल्म आंध्रवाला के ऑडियो लॉन्च में ही 10 लाख लोगों की भीड़ जमा हुई थी। क्रैज ऐसा था कि सरकार ने भी इस ऑडियो लॉन्च इवेंट के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाई थी।

फैंस जितना एनटीआर को चाहते हैं उतना ही प्यार एनटीआर भी अपने फैंस से करते हैं, यही वजह थी कि उन्होंने अपनी शादी में ही 12 हजार फैंस को बुलाया था। सिर्फ इस शादी में ही 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। एनटीआर की नेटवर्थ 440 करोड़ है, साथ ही ये 80 करोड़ के प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं।

आज एनटीआर के 40 साल के होने के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ बेहद इंटरेस्टिंग फैक्ट्स-

दादा थे आंध्रप्रदेश के पूर्व CM

20 मई 1983 को जन्मे एनटीआर के पिता नंदमुरी हरिकृष्णा तेलुगु के पॉपुलर एक्टर थे, वहीं उनके दादाजी एनटी रामा राव एक्टर होने के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के CM रह चुके हैं। दादा जी के नाम पर ही जूनियर एनटीआर का नाम रखा गया था। जूनियर एनटीआर ने दादा जी की फिल्म ब्रह्मऋषि विश्वामित्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था, उस फिल्म को बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

17 साल की उम्र में सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म

साउथ डायरेक्टर के राघवेंद्र राव को जब पता चला की एस.एस. राजामौली फिल्म स्टूडेंट नं 1 के लिए नए लड़के की तलाश कर रहे हैं, तो उन्होंने जूनियर एनटीआर के नाम का सुझाव दिया। एनटीआर के ऑडिशन से इंप्रेस होकर राजामौली ने उन्हें अपनी फिल्म में साइन कर लिया, लेकिन उससे पहले उन्होंने निन्नू चूड़ालानी से डेब्यू कर लिया। उस समय वो महज 17 साल के थे। फिर साल दर साल स्टूडेंट नं 1 (2001), आदी (2002), सिम्हाद्री (2003) जैसी हिट फिल्में करते हुए जूनियर एनटीआर साउथ के टॉप एक्टर्स में गिने जाने लगे।

10 लाख फैंस के लिए सरकार ने चलवाई स्पेशल ट्रेन

2004 में एनटीआर की फिल्म आंध्रवाला के ऑडियो लॉन्च इवेंट में 10 लाख लोग शामिल हुए थे। ये इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा ईवेंट कहा जाता है। खुद एनटीआर चॉपर से इवेंट में पहुंचे थे। ऑडियो लॉन्च से इतनी भीड़ इकट्ठा हुई कि सरकार को भी 9 स्पेशल ट्रेन चलवानी पड़ी थीं।