हलालपुर के होटलों पर संयुक्त प्रशासनिक कार्रवाई


सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एसडीएम बैरागढ़ रविशंकर राय के नेतृत्व में राजस्व नगर निगम खाद्य सुरक्षा तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त दल द्वारा हलालपुर क्षेत्र स्थित होटल नीना पैलेस होटल सिटी वॉक एवं होटल आर.के. रीजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर मौके का पंचनामा तैयार किया गया।

कार्यवाही के दौरान होटल सिटी वॉक द्वारा गैस सिलेंडरों से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर 12 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न कमियां पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

निरीक्षण में फायर सेफ्टी सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं जिसके संबंध में नियमानुसार प्रकरण तैयार किए गए हैं। अधिकारियों ने संबंधित होटल संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

संयुक्त निरीक्षण दल में तहसीलदार बैरागढ़ हर्ष विक्रम सिंह फायर ऑफिसर सौरभ पटेल खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा जगदीश प्रसाद लववंशी तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तृणाल जाम्भोलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #एसड #नगर #आवश