सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नौकरी का झांसा देकर 59 महिलाओं से ठगी, मोबाइल लेकर भागे आरोपी

कराची। पाकिस्तान के कराची में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, करीब 59 महिलाओं को एक निजी आवासीय परियोजना में 25 दिन के काम और प्रतिदिन 2,000 पाकिस्तानी रुपये भुगतान का झांसा देकर गडाप इलाके के एक फार्महाउस में बुलाया गया था।

महिलाओं को बताया गया था कि वहां कंपनी के अधिकारी उनका साक्षात्कार लेंगे। फार्महाउस पहुंचने के बाद कथित आयोजकों ने महिलाओं से कहा कि साक्षात्कार के दौरान मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं है, इसलिए सभी फोन जमा करा दें। महिलाओं ने अपने मोबाइल एक जगह जमा कर दिए।पुलिस के मुताबिक, फोन जमा कराने के बाद मुख्य आयोजक बताए जा रहे साहिल सलमान कथित तौर पर सभी मोबाइल लेकर फार्महाउस से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं के बयान दर्ज किए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने फार्महाउस बुक कराने वाले वकास और कथित समन्वयक नरगिस को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य संदिग्ध साहिल सलमान की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिलाओं को नौकरी के नाम पर किस तरह संपर्क किया गया और इस कथित ठगी के पीछे कितने लोग शामिल हैं। घटना ने नौकरी के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को बुलाकर ठगी करने वाले गिरोहों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लूटे गए मोबाइल फोन बरामद करने के प्रयास जारी हैं।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #000 #उनक #रखन #इसल #नकरकझ